Sunday, May 31, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधररायपुर के पास भीषण दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत

रायपुर के पास भीषण दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत

जालंधर (दीपक सैनी)

पठानकोट रोड़ स्थित रायपुर के पास एक भीषण दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की लाश देख वहां के लोगो ने मकसूदां पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा एसएचओ कवलजीत सिंह बल एवं पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जब लाश की तलाशी की तो उसकी जेब से आधार कार्ड निकला जिससे मृतक की पहचान खिलाल अहमद पुत्र फकरदिन गाओ शरूर, कांगा जिला रामबन खंगा डोडा जम्मू कश्मीर हुई है। फिलहाल दुर्घटना किस चीज से हुई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया की लाश को देख कर पता चल रहा है की दुर्घटना रात को किसी बड़े वाहन के साथ हुई है। जिस से व्यक्ति के पेरो से लेकर शरीर पर टायर के निशान पड़े है और व्यक्ति का सिर पुरी तरह से फ़ीस गया है। फिलहाल परचा दर्ज कर अगल -बगल के सी सी
टी वी चेक कर के दुर्घटना का पता लगाया जायेगा कि घटना कैसे हुई। घटना की जाँच के बाद मृतक के घर वालो को सूचित कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments