Monday, December 8, 2025

सचिन जैन हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की हुई पहचान

जालंधर: पिछले दिनों सोढ़ल मंदिर के निकट जैन करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक आरोपी दीपक वासी हरिपुर आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात में संलिप्त तीसरे आरोपी की पहचान साहिल वासी राज नगर के रूप में हुई है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने पहले दो आरोपियों की पहचान करवाई और फिर आज एक आरोपी दीपक को पकड़ लिया। दूसरे आरोपी अर्शप्रीत सिंह और तीसरे साहिल को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी। डीसीपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से कत्ल के सही कारणों की भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles