Saturday, May 30, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनासीमा ने प्रतिभा पर अभद्र टिपण्णी को वताया भाजपाईयों की घटिया मानसिकता

सीमा ने प्रतिभा पर अभद्र टिपण्णी को वताया भाजपाईयों की घटिया मानसिकता

ऊना, रोहित शर्मा :
मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर बेहुदा और घटिया तंज करने की बजाय भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए यह बात ऊना ब्लाक महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने सांसद की रहस्यमई परिस्थितियों में हुई मौत का कारण उनके परिवार को बता नहीं सके और न ही जांच में सांसद के परिवार का सहयोग दे रहे हैं। ऐसे दोहरे चरित्र वाले भाजपा नेता अपने आपको सत्यवादी साबित करने के लिए अंटशंट भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक भारतीय संविधान की बात है उसमें कहीं नहीं लिखा है कि पति की मृत्यु के बाद पत्नी चुनाव नहीं लड़ सकती। लेकिन जो भाजपा नेता बोल रहे हैं उनकी बयानबाजी से महिला वर्ग के लिए उनकी रूढ़ीवादी मानसिकता झलकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मंहगाई, बेरोजगारी, पैट्रोल-डीजल की निरन्तर बढ़ती कीमतों और विकास मुद्दों पर बोलने की बजाय महिला वर्ग को अपमानित करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को रूढ़ीवादी मानसिकता वाले बयान देने की बजाय विकास के मुद्दों पर चुनावी दंगल में उतरना चाहिए था लेकिन ये लोग महिला वर्ग को हतोत्साहित करने वाले बयान देकर महिला वर्ग के उत्थान के प्रति अपनी उदासीन प्रवृत्ति को प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे से भटक चुकी है और प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाली बयानबाजी कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर अफसरशाही हावी हो चुकी है। पंचायती राज संस्थाओं के नुमाइंदों को सरकार के अधिकारी तरजीह नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्वर्णिम यात्रा निकालने की बातें कर रही है दूसरी ओर सरकार के अधिकारी पूर्व निर्धारित मीटिंगों में अनुपस्थित हो रहें हैं। जिस कारण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और सरकार हवा में उड़ रही है।

Previous articleE-paper
Next articleE-paper
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments