Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeउत्तर प्रदेशशादी के दूसरे दिन ही दूल्हा-दुल्हन पॉजिटिव, 12वें दिन दुल्हन की मौत...

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हा-दुल्हन पॉजिटिव, 12वें दिन दुल्हन की मौत दूल्हे की हालत नाजुक

दुल्हन जिस जोड़े में वह विदा होकर आई थी उसी में उसकी अंतिम विदाई हो गई

लखनऊ, 13 मई ( ब्यूरों):  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आयी है। एक नवदंपति जिनकी जिदंगी में खुशियां अभी शुरू भी नहीं हो पाई थीं कि कोरोना महामारी उनके लिए काल बन गई। युवा दंपती का दांपत्य जीवन मात्र 12 दिन ही चला। जिस घर में खुशियों का आलम था, वहां मातम है। कोरोना नए दांपत्य जीवन को ही निगल गया।

30 अप्रैल 2021 को ही शोभित और रूबी की शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन और दूल्हे दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। रूबी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 12वें दिन दुल्हन ने दम तोड़ दिया। जिस जोड़े में वह विदा होकर आई थी, उसी में उसकी अंतिम विदाई हो गई। दूल्हे की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी के खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। 30 अप्रैल को शादी थी। एक मई को शोभित अपनी दुल्हन रूबी को विदा कराकर अपने घर ले लाया। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो शोभित के परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

10 दिनों तक अस्पताल में गंभीर हालत में रहने के बाद रूबी ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। अब दूल्हा शोभित भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रूबी को दवा और आॅक्सीजन भी ठीक से नहीं मिल पाया। नई नवेली दुल्हन अपनी जिंदगी शुरू करने से पहले ही जंग हार गई।

शोभित अपनी नई-नवेली दुल्हन रूबी की तीमारदारी में लगा था, इसलिए उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ होने लगी। वह अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाया। ऐसे में उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments