Saturday, May 30, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलसिद्धू को लेकर सच हुई पंडित शशिपाल डोगरा की भविष्यवाणी, उन्होंने कहा...

सिद्धू को लेकर सच हुई पंडित शशिपाल डोगरा की भविष्यवाणी, उन्होंने कहा था समय से पहले ही छोड़ना पड़ सकता है सिद्धू को अध्यक्ष पद

सिद्धू को लेकर सच हुई पंडित शशिपाल डोगरा की भविष्यवाणी
उन्होंने कहा था समय से पहले ही छोड़ना पड़ सकता है सिद्धू को अध्यक्ष पद

विवेक अग्रवाल:

पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहीं अंदरूनी खींचतान अब खुल कर सामने आने लग गई है। जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने 18 जुलाई, 2021 को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। पंडित डोगरा ने आशंका जाहिर की थी कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में सब कुछ अच्छा रहने वाला नहीं है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी खींचतान चरम पर रहेगी। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कई तरह के षडय़ंत्र देखने को मिलेंगे। पिछले कई दिनों से पंजाब कांग्रेस में ऐसा ही सब कुछ देखने को मिल रहा है।
अंक ज्योतिषी पंडि़त शशिपाल डोगरा ने बताया था कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर समय से पहले पद भी छोडऩा पड़ सकता है। यही नहीं, कांग्रेस में वहां कुछ लोग पार्टी भी छोड़ सकते हैं।

अंकों की सटीक गणना

पंडि़त डोगरा द्वारा की गणना के मुताबिक पंजाब कांग्रेस में 18 जुलाई 2021 को नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। 1+8=9 अंक, 9 मंगल का अंक है। मंगल एक अग्नि तत्व ग्रह है। पंजाब का अंक 8 है। 8 शनि का अंक है। 8 व 9 अंक आपस में शत्रु है। इस कारण पंजाब कांग्रेस में गुप्त शत्रु होंगे। 8+9=17= 1+7=8 शनि का अंक है। शनि झूठ नहीं मानता। जो नेता अपना हित चाहता हो, उसे शनि खत्म कर देता है।

नवजोत सिंह सिद्धू की जन्म तिथि 20 अक्टूबर 1963 है। 2+0=2 अंक, 2 चंद्र का अंक है। चंद्रमा मन का कारक है। 2+0+1+0+1+9+6+3=22=2+2=4 अंक राहु का है। राहु बगावत करवाता है। ऐसे व्यक्ति का वाणी पर संयम नहीं रहता है। सिद्धू 58वें वर्ष में चल रहे हैं। 5+8=13=1+3=4 राहु का अंक है। राहु षड्यंत्र का कारक है। सिद्धू का 20 अक्टूबर 2021 को 59वें वर्ष में प्रवेश पर अंक ज्योतिष के हिसाब से 5+9=1+4=5 बुद्ध का अंक पर आने से किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार बना देगा। 1 सूर्य का अंक है। 4 राहु का अंक सूर्य पर राहु की दृष्टि से ग्रहण योग बना रहा है।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह की जन्म तिथि 11 मार्च 1942 है। 1+1=2 चंद्र का अंक है। 1 सूर्य का अंक है। 1 अंक का दो बार आने से सूर्य की शक्ति को बढ़ा देता है। ऐसा व्यक्ति किसी के अधीन काम नहीं कर सकता। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में संकट आ सकता है। कांग्रेस ने पंजाब में सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। 4 राहु का अंक है। 1 अध्यक्ष सूर्य का व 4 कार्यकारी अध्यक्ष राहु का अंक है। जोकि सूर्य पर ग्रहण योग बनाता है। अध्यक्ष को ज्यादा समय तक अपने पद पर टिक पाना मुश्किल है। समय से पहले ही पद छोडऩा पड़ सकता है व कांग्रेस को बड़ा नुकसान दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments