Tuesday, April 28, 2026

सुनार के घर हुई लूट मामले का शेष आरोपी गिरफ्तार

सुनार के घर हुई लूट मामले का शेष आरोपी गिरफ्तार
-लूट की वारदात में शामिल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली को पुलिस ने दबोचा
गुरदासपुर (संदीप सन्नी)
पंजाब पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब सुनार के घर हुई बड़ी लूट के मामले में फरार चल रहे शेष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
क्या था मामला?
बता दें कि 5 मार्च 2026 को सिटी गुरदासपुर के इलाके में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक सुनार के घर में दाखिल होकर सोना, चांदी, नकदी और कार लूट ली थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन आरोपियों के पास से लूट की राशि में से लगभग 32 लाख रुपे की भारतीय करंसी, 1 किलो 300 ग्राम सोने व चांदी के गहने और एक टाटा हैरियर कार बरामद की जा चुकी है।
ताजा गिरफ्तारी:
एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि मामले की गहन जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी कोटली सूरत मल्ली को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की तफ्तीश जारी है। गुरदासपुर पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अमन-शांति भंग करने वाले और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles