Tuesday, April 16, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Yogi Adityanath BJP Government 4 Years Update | UP Gorakhpur BJP MP Ravi Kishan Celebrate Diwali In Gorakhpur | योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर रवि किशन ने जलाए 21 दीये; कहा- 4 साल में हुआ 70 साल का काम

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गोरखपुर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दीपोत्सव मनाते रवि किशन। - Dainik Bhaskar

दीपोत्सव मनाते रवि किशन।

  • रवि किशन ने गोरखपुर में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने फागुन महीने में शुक्रवार को अपने आवास पर दिवाली मनाई। मौका था उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नेतृत्व वाली BJP सरकार के चार साल पूरे होने का।उन्होंने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 21 दिये जलाए। इस मौके पर रवि किशन ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक महापर्व की तरह है। चार वर्षों में जो हुआ है, वह आजादी के बाद 70 साल में UP में नहीं हुआ है।

मेरे गांव में सड़क नहीं थी, BJP सरकार में बनी

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलकर देश व प्रदेश का विकास कर रहे हैं। किसान, गरीब-गुरबा, मजदूर, नौजवान, कारखाने, अनगिनत योजनाएं, किसानों को उनके खाते में पैसे दिए हैं। मैं खुद यूपी का रहने वाला हूं। मेरे गांव में 70 साल सड़क नहीं थी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार आने के बाद वहां सड़क भी बन गई।

आज प्रदेश में बड़ी फिल्में हो रही शूट

सभी जानते हैं कि घर की मां-बहन, बेटी शौच के लिए घर से बाहर जाती थीं। उनकी इज्‍जत को लूट लिया जाता था। माफियाओं का राज रहा है। डर और भय का माहौल था। उत्‍तर प्रदेश की गिनती बीमार प्रदेश में होती रही है। चार सालों में आप देख रहे हैं कि यूपी में किस तरह से विकास हुआ है। देश में हर जगह उत्तर प्रदेश की तारीफ हो रही है। आज देश में उत्तर प्रदेश दूसरे स्‍थान पर है। यहां पर बड़ी फिल्‍मों की शूटिंग चल रही है।

UP में सुशासन व सुरक्षित समाज

रामसेतु की श‍ूटिंग के लिए अक्षय कुमार अयोध्‍या आए हैं। गोरखपुर में भी फिल्‍मों की शूटिंग हो रही है। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट आएं हैं। यहां पर चौमुखी विकास हो रहा है। PM और CM दोनों निःस्‍वार्थ भाव से 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। आज हमारा यूपी पूरी तरह से खुशहाल हो गया है। बहू-बे‍टियों को किसी भी तरह का डर और भय नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभालते ही सबसे पहले महिला सुरक्षा पर ध्यान दिया था। एंटी रोमियों टीम गठित किया। अपराध और अपराधियों का सफाया कराया। सुशासन और सुरक्षित समाज की स्थापना की।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: