Homeखेलअक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले...

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बने

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भले ही भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।

अक्षर पटेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हैरी ब्रूक का विकेट उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां विकेट रहा। इसके साथ ही वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए।

इस उपलब्धि के साथ अक्षर भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह मुकाम केवल अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने हासिल किया था। अब अक्षर इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं।

अक्षर पटेल ने साल 2015 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और उन्होंने यह उपलब्धि अपने 98वें मैच में हासिल की। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी सटीक और किफायती गेंदबाजी से टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

हालांकि मुकाबले में इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर भारत को चार विकेट से हरा दिया, लेकिन अक्षर पटेल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार बन गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments