Friday, June 12, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर में देर रात फायरिंग: बाइक सवार ने 22 वर्षीय युवक को...

जालंधर में देर रात फायरिंग: बाइक सवार ने 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जालंधर, 12 जून (महेश रहेजा): जालंधर, शहर में देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बस्ती शेख काला सिंघा रोड स्थित कोट सदीक नहर के पास की है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय सौरव पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सौरव गली में खड़ा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के उस पर गोली चला दी।
गोली लगने के बाद घायल सौरव किसी तरह अपने घर के अंदर पहुंचा, जहां वह गिर पड़ा। उसने परिजनों को बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, हमलावर युवक भी इसी इलाके का रहने वाला है और घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक फायरिंग के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments