Tuesday, May 12, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर में शर्मनाक वारदात: सब्जी लेने निकली महिला का अपहरण, चलती कार...

जालंधर में शर्मनाक वारदात: सब्जी लेने निकली महिला का अपहरण, चलती कार में गैंगरेप; तीन आरोपी काबू

जालंधर (पंजाब)। महानगर के लम्मा पिंड चौक क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पति के साथ बाजार में सब्जी खरीदने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने महिला को जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार में ही आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी उसे शहर के एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही थाना-8 की पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी कब्जे में ले ली है।

थाना-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments