Friday, June 5, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeअंतर्राष्ट्रीयथर-थर कांपेगा दुश्मन, भारत को रूस ने भेजा चौथा S-400 सुदर्शन

थर-थर कांपेगा दुश्मन, भारत को रूस ने भेजा चौथा S-400 सुदर्शन

400 किमी. दूर से करेगा नेस्तनाबूद, रूस ने बढ़ाई भारत की रक्षा ताकत

एएम नाथ। नई दिल्ली
हवाई हमले की सूरत में एयर डिफेंस कितना जरूरी है, इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ईरान की जंग में देखने को मिला। यही वजह है कि भारत लगातार अपनी हवाई रक्षा को मजबूत करने में लगा है। इसी कड़ी में भारत के एयर डिफेंस में बड़ा इजाफा हुआ है। भारत को अपना चौथा S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम मिल गया है। रूस से भेजा गया चौथा एस-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम भारत पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा पर तैनात किया जा सकता है। यह सिस्टम भारतीय वायुसेना की लंबी दूरी की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करेगा। बता दें कि ये वही सिस्टम है जिसने 350 किलोमीटर से भी अधिक दूरी से पाकिस्तान के विमान को मार गिराया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पांच में से चौथा सिस्टम भारत को मिला
भारत और रूस के बीच 2018 में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता हुआ था। इस सौदे के तहत भारत को कुल पांच स्क्वाड्रन मिलने हैं। अब तक तीन सिस्टम भारत को मिल चुके थे। चौथा सिस्टम भी पहुंच गया है। पांचवें और अंतिम सिस्टम के इस साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसकी डिलीवरी में कुछ देरी हुई थी हालांकि अब सप्लाई फिर से पटरी पर आती दिख रही है।
पाकिस्तान सीमा पर क्यों है नजर?
शुरुआती योजना के अनुसार, चौथे एस-400 को उत्तरी क्षेत्र में तैनात किया जाना था। लेकिन बदले सुरक्षा हालात के बीच इसकी तैनाती पश्चिमी मोर्चे पर किए जाने की चर्चा है। रक्षा अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान सीमा से जुड़े कुछ इलाकों में अतिरिक्त एयर डिफेंस कवरेज की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो पश्चिमी क्षेत्र में भारत का हवाई सुरक्षा कवच और मजबूत हो जाएगा।

क्या है एस-400 सुदर्शन?
एस-400 रूस का बनाया गया एक अत्याधुनिक लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है। भारत में इसे ‘सुदर्शन’ नाम दिया गया है। यह लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और कुछ स्टेल्थ लक्ष्यों को भी निशाना बना सकता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी दूरी और तेज प्रतिक्रिया क्षमता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments