Monday, June 8, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचंडीगढ़पंजाब सरकार ने 355 युवाओं को दी सरकारी नौकरी, सीएम मान बोले-...

पंजाब सरकार ने 355 युवाओं को दी सरकारी नौकरी, सीएम मान बोले- मेरिट के आधार पर मिलेंगे अवसर

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार अब तक 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है और आने वाले समय में भी विभिन्न विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट और योग्यता के आधार पर की जा रही हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कई युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नौकरी प्राप्त करने के लिए उन्हें न तो किसी सिफारिश की आवश्यकता पड़ी और न ही किसी प्रकार का पैसा खर्च करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा और हरियाणा सीएम की रैली पर भी बोले मान

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने धुरी में आयोजित हरियाणा के मुख्यमंत्री की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही और यह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने किसानों के आंदोलन के दौरान भाजपा की नीतियों और रवैये को करीब से देखा है। इसी कारण राज्य की जनता भाजपा को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के किसान और आम लोग भाजपा की राजनीति से सहमत नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments