Monday, June 22, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधर*जालंधर की जनता को दशकों तक जाम में झोंकने वाली कांग्रेस बेनकाब,...

*जालंधर की जनता को दशकों तक जाम में झोंकने वाली कांग्रेस बेनकाब, भाजपा ने किया वो काम जो इनके बस का नहीं थी* 

 ***बस स्टैंड-गढ़ा रोड फाटक और गुरुनानक पुरा फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर, टेंडर जारी —

112 करोड़ की लागत से बनेंगे दोनों ओवरब्रिज,  ***जल्द केंद्रीय रेल राज्य मंत्री उद्घाटन करेंगे* 

जालंधर 22 जून( शैली अल्बर्ट ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा, कैंट विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की तथा भाजपा महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी ने जालंधर कैंट एवं केंद्रीय विधानसभा की जनता को बड़ी राहत देने वाले ऐतिहासिक फैसले पर केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि जालंधर की जनता को दशकों तक रेलवे फाटकों के जाम, अव्यवस्था और रोज़-रोज़ की जिल्लत में धकेलने वाली कांग्रेस अब जवाब दे कि जब सत्ता में थी तब यह काम क्यों नहीं किया?

भाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर बस स्टैंड-गढ़ा रोड रेलवे फाटक और गुरुनानक पुरा रेलवे फाटक वर्षों से लाखों लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। रोज़ाना लगने वाले लंबे जाम, घंटों बर्बाद होता समय, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों की परेशानी, नौकरीपेशा लोगों की देरी, व्यापारियों का नुकसान, मरीजों और एंबुलेंस तक का फंस जाना यह सब जालंधर की जनता हर दिन झेलती रही। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को कभी जनता की इस तकलीफ की चिंता नहीं हुई, क्योंकि उनका ध्यान विकास पर नहीं, सिर्फ कुर्सी, कमीशन और परिवारवाद की राजनीति पर रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के प्रयासों से इन दोनों फाटकों पर 112 करोड़ की लागत से गुरुनानक पूरा B67 फाटक अमृतसर लुधियाना सेक्शन पर 49 करोड़ और गढ़ा रोड नजदीक पिम्स हॉस्पिटल बस स्टैंड के फाटक S4 पर 63 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज मंजूर कर दिए गए हैं 

और इनके टेंडर भी जारी हो चुके हैं। जल्द ही केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह फैसला सिर्फ ओवरब्रिज मंजूर होने की खबर नहीं, बल्कि कांग्रेस की निकम्मी राजनीति पर जनता की जीत और मोदी सरकार के विकास मॉडल की मुहर है।

 *कांग्रेस आप ने जालंधर को जाम, झूठ और इंतज़ार दिया — भाजपा ने रास्ता, राहत और विकास दिया* 

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जालंधर पर वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस के नेताओं ने इस शहर को सिर्फ भाषण, बहाने और बोर्डों तक सीमित रखा। चुनाव आते ही विकास की बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को फिर उसी जाम, उसी परेशानी और उसी उपेक्षा के हवाले कर दिया जाता रहा।उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं ने दशकों तक जालंधर की राजनीति की, वे यह बताएं कि बस स्टैंड-गढ़ा रोड फाटक और गुरुनानक पुरा फाटक की समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने कौन-सा कदम उठाया? कौन-सी मंजूरी लाई? कौन-सा टेंडर जारी करवाया? कौन-सा काम जमीन पर उतारा?सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने जालंधर की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाए, जबकि भाजपा ने फाइलों को मंजूरी तक पहुंचाकर काम शुरू करवाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और आप के पास न नीयत थी, न नीति थी, न काम करने की क्षमता। जालंधर की जनता को अगर किसी ने वर्षों तक ट्रैफिक जाम, बदहाल सड़कों, अधूरे विकास और सरकारी सुस्ती के हवाले रखा, तो उसमें कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही है।

 *जो कांग्रेस दशकों में नहीं कर सकी, मोदी सरकार ने कर दिखाया* 

भाजपा नेताओं ने कहा कि फर्क साफ है।कांग्रेस आप ने फाटक बंद रखे, भाजपा ने रास्ते खोल दिए; कांग्रेस ने जनता को रोका, भाजपा ने शहर को आगे बढ़ाया; कांग्रेस ने फाइलें दबाईं, भाजपा ने टेंडर जारी करवाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कार्यशैली सिर्फ घोषणा करने की नहीं, फैसला लेने और उसे जमीन पर उतारने की है। यही कारण है कि जालंधर कैंट और केंद्रीय विधानसभा की वर्षों पुरानी समस्या आज समाधान की दिशा में पहुंची है।

 *अब जालंधर की जनता कांग्रेस और से हिसाब मांगेगी* 

भाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर की जनता अब कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि जब इतने साल सत्ता में रहे, तब ये ओवरब्रिज क्यों नहीं बने? क्यों लाखों लोगों को रोज़ जाम में फंसने के लिए छोड़ दिया गया? क्यों बच्चों, व्यापारियों, मरीजों और आम परिवारों की तकलीफें इनकी प्राथमिकता नहीं बनीं?

उन्होंने कहा कि जिन्होंने सालों तक जालंधर को रोका, अब वे विकास पर राजनीति करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। कांग्रेस आम आदमी पार्टी की राजनीति सिर्फ आरोप लगाने, झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा जनता के बीच खड़ी होकर एक-एक समस्या का समाधान करवा रही है।

भाजपा का वादा साफ — जालंधर की हर अटकी समस्या का समाधान होगा

सुशील शर्मा, अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। जालंधर कैंट और केंद्रीय विधानसभा की जनता के हर जरूरी मुद्दे — ट्रैफिक, सड़कें, रेलवे, सीवरेज, सुरक्षा, व्यापार और शहरी विकास — को लेकर भाजपा पूरी ताकत से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति पोस्टर और प्रचार की नहीं, काम और परिणाम की राजनीति है।जालंधर की जनता ने देख लिया है कि कांग्रेस ने सालों तक सिर्फ सत्ता भोगी, जबकि भाजपा ने शहर को राहत, सम्मान और विकास देने का काम किया।

अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि अब जालंधर में विकास रुकेगा नहीं, दौड़ेगा — और जो काम कांग्रेस की नीयत, नीति और क्षमता से बाहर थे, उन्हें भाजपा एक-एक कर पूरा करके दिखाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments