Monday, January 13, 2025

जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने दिवस पर बल्ह पंचायत में दिलाई शपथ,

जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने दिवस पर बल्ह पंचायत में दिलाई शपथ

जोगिंद्र देव आर्य 
बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्ह में कृष्ण पाल शर्मा ने राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा, और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के आधारभूत स्तंभ, हमारे संविधान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।  इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर सचिव संजीव कुमार वार्ड पंच रीना देवी, अनीता देवी, सरोज कुमारी, प्रकाश चंद, कृष्ण चंद, निकिता, मीना देवी, प्रवीन कुमारी, सुनीता, निर्मला देवी, नेहा, बांती देवी, राजेंद्र कुमार, सावित्री, रजनी देवी, संजीव, कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles