Homeकपूरथलापंजाब के कपूरथला जेल में हिंसक झड़प

पंजाब के कपूरथला जेल में हिंसक झड़प

बैरक की दीवार तोड़ी, एक कैदी को गोली लगने की खबर

कपूरथला (एएम नाथ) – पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात दो गुटों में अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस बवाल के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। कैदियों ने कथित तौर पर बैरकों में तोड़फोड़ की और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की, इससे जेल अधिकारियों में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि एक कैदी से जुड़े विवाद के बाद ये बवाल शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प हुई, जिसके दौरान जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा और बैरक संख्या 4 की भीतरी दीवारें कथित तौर पर टूट गईं। इस अराजकता के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमले की खबरें आईं।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में कैदी प्रशासन पर बल प्रयोग करने और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही ये भी आरोप लगा रहे हैं कि एक कैदी को गोली लगी है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, जालंधर रेंज के डीआईजी के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments