Thursday, May 7, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeगुरदासपुरबुरा ना मानो होली के साथ युवाओं ने लिया त्योहार का आनंद

बुरा ना मानो होली के साथ युवाओं ने लिया त्योहार का आनंद

फोटो-बच्चों संग होली का आनंद लेते शहरवासी, खुशी के पल सेल्फी में कैप्चर करते बच्चे और टोलियां बनाकर होली मनाते युवक।

गुरदासपुर – (संदीप सन्नी)-शहर व आस-पास के क्षेज्ञ में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। होली को  लेकर लोगों में पूरा उत्साह था पूरे उल्लास के साथ  भाईचारा  और सद्भावना का पर्व होली मनाई गई। जाति-वर्ग का भेद भूलकर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी बांटी।सड़कों पर मस्तानों की टोलियां हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दी। घरों में भी पकवानों की खुशबू महकती रही। लोगों ने  सामूहिक रूप से होली खेली। बुजुर्ग, महिला, पुरुष और बच्चों  ने जमकर मस्ती की। हर तरफ होली को लेकर दिन भर चहल-पहल रही लोग एक दूसरे के घर पर जाकर होली खेलते  नजर  आए। उधर, मोहल्लों में भी रौनक रही बच्चे और महिलाओं  ने रंग लगाने-लगवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments