Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलशिमलाअंतिम विदाई: रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह...

अंतिम विदाई: रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान व कांग्रेस आफिस में कर सकेंगे लोग अंतिम दर्शन

अंतिम विदाई: रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान व कांग्रेस आफिस में कर सकेंगे लोग अंतिम दर्शन

राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक, आज आवश्यक सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगे सारे कार्यालय


शिमला, 8 जुलाई (वीना पाठक): हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। इससे पहले आज गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा जाएगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा।
उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ।
दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments