Homeहिमाचलमंडीमंडी में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में बेटे ने मां...

मंडी में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप

मंडी (एएम नाथ)– हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 51 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है, जो शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कार्यरत थीं। वहीं आरोपी बेटा खेमाराम भी शिमला में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी मां पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति 61 वर्षीय खूब राम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments