Friday, June 9, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर आक्सीजन सिलिंडर देने पर सोमवार से रोक लगा दी है। अगर किसी मरीज को सिलेंडर की जरूरत हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती होना होगा। डीसी ने अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त आक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीसी ने हर मरीज को अस्पताल में आक्सीजन बेड उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन व मेडिकल सुपरिटेडेंट की ड्यूटी लगा दी है। डीसी थोरी ने कहा कि अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट डॉक्टर किसी भी मरीज को घर पर आक्सीजन सिलिंडर रिकमेंड नहीं करेगा। अगर मरीज को आक्सीजन की जरूरत है, तो उसे उसी अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई वाले लेवल-2 बेड की सुविधा दी जाएगी। अगर उनके पास जगह नहीं है, तो उस मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। बता दे की कई मरीज होम क्वारंटाइन है और घरों में सिलिंडर लगा रखे हैं। डीसी जालंधर ने कहा अगर कोविड के बाद भी किसी मरीज को सिलिंडर दिया जाता है, तो इससे अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं बचेंगे। इसी के चलते यह आदेश जारी करना पड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: