Thursday, May 7, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधर96 बोतल शराब सहित 1 व्यक्ति काबू

96 बोतल शराब सहित 1 व्यक्ति काबू

96 बोतल शराब सहित 1 व्यक्ति काबू

जालंधर, 10 मई (शिव कुमार, देवराज);
महानगर पुलिस द्वारा अपनी सर्तकता दिखाते हुए आज शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफ्लता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ-2 जालंधर (देहाती) के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर पुष्प बाली ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही मोहन लाल की निगरानी में एक विशेष टीम तैयार की जिस ने चिट्टी मोड़, लांबड़ा पर नाकाबंदी कर एक कार में 96 बोतल शराब ले जा रहे राकेश कुमार उर्फ टोनी पुत्र चुन्नी लाल वासी भार्गो कैंप को गिरफ्तार किया गया।
आगे पूछताछ करने पर राकेश कुमार उर्फ टोनी ने बताया कि वह साल 2012 से ही शराब बेचने का धंधा कर रहा है। उस पर जालंधर शहर के विभिन्न थानों में पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं। उसने बताया कि यह शराब वह गोराया से 2900/-रुपए प्रति पेटी ला कर आगे 4200/- रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बेच देता था।पुलिस ने दोषी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments