Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाआजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्रम विभाग लगाएगा जागरूकता शिविर

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्रम विभाग लगाएगा जागरूकता शिविर

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्रम विभाग लगाएगा जागरूकता शिविर
ऊना, अग्रवाल:
श्रम अधिकारी प्रेम सिंह चम्बियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला ऊना की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 20-25 दिसंबर तक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को ई-श्रम पंजीकरण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक किया जाएगा।
प्रेम सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मुच्छाली, ओयल, ललड़ी, झंबर व जबेहड़ में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित होंगे। 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत चैली, बढ़ेड़ा राजपूतां, बालीवाल, टक्का व भैरा में विशेष शिविर लगेंगे। 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत जसाणा, चलेट, पंडोगा, बडसाला व प्रंब में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जबकि 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत सिंहाणा, सलोह बैरी, बाथड़ी, बसोली व बदमाणा में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगें। इसके अतिरिक्त 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत तनोह, भद्रकाली, सलोह, बनगढ़ व घंगरेट तथा 25 दिसंबर को दोबड़, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, पोलियां बीत, सनोली व कुठेड़ा खैरला में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Previous articleE-paper
Next articlee-paper
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments