Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाअवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

ऊना, विवेक अग्रवाल

नालागढ़ के जोघों थाना के तहत गुज्जर हट्टी नाल गांव के जंगल में किराए के मकान में चल रही अवैध रूप से शराब की फैक्टरी का पुलिस ने उस समय भंडाफोड़ किया जब मंडी में जहरीली शराब के चलते 7 लोगों की मौत के मामले में जांच के दौरान सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 40 ड्रम, खाली शराब की बोतलें, वीआरवी कंपनी के लेबल और साथ ही 16 पेटी (xxx) रम सेल इन चंडीगढ़ व वीआरवी कंपनी की देसी शराब की 10 बोतलें बरामद की। पुलिस को मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
पुलिस की तफ्तीश में यह पाया गया कि 5-6 महीने पहले राम प्रकाश द्वारा यह मकान किसी व्यक्ति को किराए पर दिया गया था और अब वह व्यक्ति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनपुट के आधार पर जोघों थाना पुलिस ने गुज्जर हट्टी के साथ जंगलों में रेड की थी, जिसमें वहां पर कुछ अवैध शराब और खाली ड्रम बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी लेकिन वहां से वह फरार पाया गया। वह पिछले कुछ दिनों से घर से गायब है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments