Saturday, April 20, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

अपने बच्चों से परेशान बुजुर्ग ने एसएसपी देहात से मदद के लिए लगाई गुहार

अपने बच्चों से परेशान बुजुर्ग ने एसएसपी देहात से मदद के लिए लगाई गुहार
पुलिस में शिकायत करने पर बेटों ने दी जान से मारने की धमकियां

जालंधर (पवन चावला)
सुखदेव सिंह सहोता (वरिष्ठ नागरिक) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी देसलपुर, डाकघर अठौला, जिला जालंधर के निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग ने एसएसपी जालंधर देहाती को लिखित रूप में शिकायत दी और गुहार लगाई है कि उसके चार लड़के हैं, जिनमें में 2 लड़कों ने उसका जीना हराम किया हुआ है। एक लड़का सुखविंदर सिंह उर्फ गोरा है जो कि 20 वर्ष पहले घर छोड़ कर गांव के ही लल्ली पुत्र बारू के घर में रह रहा है। दूसरा लड़का प्रभजोत सिंह भी बुरी संगत में फंसा होने के कारण मेरे कहने में नहीं था, जिस वजह से उसे मैंने पहले ही अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था।

सुखदेव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बेटा सुखविंदर सिंह उर्फ गोरा अपने सहयोगियों के साथ मुझे तथा मेरी पत्नी दोनों को तंग परेशान करता हैे, जबकि मैने अपने उक्त दोनों लड़कों को बेदखल कर दिया था। वो आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और हमें मानसिक तौर पर तंग कर रहे हैं। हमें जान से मारने की धमकियां भी देते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मैं पैरालाइज, शूगर, किडनी, गुर्दा, हार्ट, हाई बी.पी. का मरीज़ हूं और मेरे उक्त दोनों लड़के तथा इन के साथी मुझ से जबरदस्ती मेरी जायदाद अपने नाम करवाना चाहते हैं। वो हमें जबरदस्ती घर से निकाल कर घर पर कब्जा करने की बात करते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि उन के इन दोनों लड़कों ने 18 जून 2021 को हम दम्पत्ति से मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया और साथ वाले कमरे पर कब्जा कर लिया है। वो ये भी कहते हैं कि अगर हमारी शिकायत की तो हम तुम्हें जान से मार देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वह पहले भी इस संबंध में डी.एस.पी. करतारपुर तथा चौंकी इंचार्ज, आधी खूही (मंड) कपूरथला रोड, जिला जालंधर को दरखास्त दे चुके हैं, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन के दोनों लड़के अपनी जान पहचान और रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहे।
पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने से हताश बुजुर्ग ने एस.एस.पी. को लगाई गुहार”
सुखदेव सिंह ने बताया कि अब उन्होंने एस.एस.पी. जालंधर देहाती के पास गुहार लगाई है कि उन्हें तथा उनकी पत्नी को अपने लड़के प्रभजोत सिंह उर्फ नंदी तथा उसकी पत्नी सपना तथा दूसरा लड़का सुखविंदर सिंह उर्फ गोरा एवं उसका साथी लल्ली पुत्र बारू तथा उसकी पत्नी अलका से जान तथा माल के नुकसान होने का डर है। इसलिए उन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: