Tuesday, May 12, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलबादल फटने से भागसू में भारी नुकसान, बहें बहुत सारी लक्जरी गाड़ी

बादल फटने से भागसू में भारी नुकसान, बहें बहुत सारी लक्जरी गाड़ी

धर्मशाला– धर्मशाला में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला है। पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। देखते ही देखते एक छोटे से नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए।

इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। बहुत सारे लोग परिवार समेत यहा पर्यटन के लिए आए हुए थे। वहीं स्थानीय और घूमने के आये हुए लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊफान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसू में इस वक़्त अफरा-तफ़री का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments