Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनावीरभद्र सिंह के प्रेरणादायक अनुभव ने हिमाचल प्रदेश को एक नई ऊर्जा...

वीरभद्र सिंह के प्रेरणादायक अनुभव ने हिमाचल प्रदेश को एक नई ऊर्जा एवं गति दी : प्रोमिला

वीरभद्र सिंह के प्रेरणादायक अनुभव ने हिमाचल प्रदेश को एक नई ऊर्जा एवं गति दी : प्रोमिला

राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा हिमाचल विधानसभा, रिज मैदान व उनके पैतृक शहर बुशहर में लगाई जाए

विवेक अग्रवाल, ऊना
हिमाचल महिला आयोग की पूर्व सदस्य, पूर्व जिला पार्षद एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रोमिला ने कहा कि वीरभद्र सिंह के प्रेरणादायक अनुभव ने हिमाचल प्रदेश को एक नई ऊर्जा एवं गति दी।उन्हें हिमाचल रत्न कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा हिमाचल विधानसभा, रिज मैदान व उनके पैतृक शहर बुशहर में लगाई जाए क्योंकि वीरभद्र सिंह ने राजनीति को जनसेवा मानते हुए अपनी जिंदगी लोगों की सेवा करने में लगाई और हर दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। और हमेशा स्वस्थ राजनीति के पक्षधर रहे। प्रोमिला ने कहा कि भले ही यशवंत परमार हिमाचल के संस्थापक हैं पर विश्व पटल पर हिमाचल का नाम स्थापित करने का श्रेय सदैव वीरभद्र सिंह को जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा स्वस्थ राजनीति को बढ़ावा दिया इसलिए सभी नेताओं को चाहिए कि वीरभद्र सिंह के राजनीतिक अनुभवों से प्रेरणा लेकर सभी राजनेता सेवाभाव के उद्देश्य से आगे बढ़े और हर वर्ग में अपनी बेहतरीन छवि बनाने का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments