Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरभाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें : मोहिंदर भगत

भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें : मोहिंदर भगत

भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें : मोहिंदर भगत

जालंधर (साहिल कजला ): जालंधर वेस्ट में मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 46 के इंचार्ज भगत मनोहर लाल प्रवक्ता जिला भाजपा के ग्रह पर विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। जिसमें आगामी 2022 विधानसभा तैयारियों के सबंध में विचार विमर्श किया गया। मोहिंदर भगत ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, इसलिए अभी से ही 2022 की तैयारी में लग जाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो जाएं। भाजपा का कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता के बीच रहता है, लोगों के बीच कार्य करता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इस मौके मंडल नंबर 8 में मोहिंदर कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अमित लुधरा अध्यक्ष मंडल नं. 8 ,नीटा बहल मंडल महासचिव ,संजीव शर्मा मंडल महासचिव, रमेश महाजन मंडल उपाध्यक्ष, भगत मनोहर लाल प्रवक्ता जिला भाजपा, विपन शर्मा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, कांत क़रीर जिलाध्यक्ष सीनियर सिटीजन सेल,भोला शर्मा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,ज्योति विरदी मंडल सचिव,राजन अरोड़ा ,सपना शर्मा,अश्वनी भगत,मुनि लाल,दीपक, पंकज जैरथ,राकेश कोषाध्यक्ष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments