Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलबद्दीदो घंटे की बारिश ने बद्दी नगर परिषद की पोल खोल दी,...

दो घंटे की बारिश ने बद्दी नगर परिषद की पोल खोल दी, दुकानदारों ने जताया रोष

बद्दी, वीना पाठक : बीबीएन के बद्दी में 2 घंटे हुई बारिश ने नगर परिषद बद्दी की पोल खोल दी है। नगर परिषद बद्दी की सफाई के दावे करता है लेकिन सिर्फ 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने बद्दी बाजार को जलमग्न कर दिया। नगर व्यापार मंडल की लगभग दो दर्जन दुकानों में पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। दुकानदारों ने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस समस्या का सामना करना पड़ता है। हमने कई बार नगर परिषद को कहा है लेकिन नगर परिषद की नींद नहीं खुल रही है। उधर, व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल ने बताया कि भारी बारिश के कारण पानी दुकानों में घुस गया है, इसका जिम्मेवार नगर परिषद है। क्योंकि नगर परिषद बद्दी समय पर नालियों की सफाई नहीं करता, जिसके कारण नालियों में गंदगी जमा हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है और सड़क से नाली दुकानों में घुस जाता है जिससे दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments