Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलकिन्नौर में भारी भूस्खलन, 9 लोगों की मौत, 3 घायल, करोड़ो का...

किन्नौर में भारी भूस्खलन, 9 लोगों की मौत, 3 घायल, करोड़ो का पुल टूटा

किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई।

दिल्ली और चंडीगढ़ के 9 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

 

हिमाचल प्रदेश, वीना पाठक: हिमाचल प्रदेश केेे किन्नौर जिले में भारी बारिश से भूस्खलन केे कारण एक बड़ी घटना सामने आई है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा है।

मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में भारी बारिश से बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैं।

घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बहरहाल जनजातीय क्षेत्रों में बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को बहाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करके कहा कि किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।उन्होंने लिखा कि मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए. प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments