Post Views: 17
पार्टी की जन-समर्थक नीतियों को घर-घर पहुंचाना उद्देश्य :-गिल
चेहरे बदलकर दामन पर लगे दाग मिटाने की कोशिश न करे कांग्रेस- गिल
बठिंडा, 23 सितंबर(कमल कटारिया/दीपक बेहनीवाल):
आम आदमी पार्टी के बठिंडा (शहरी) के हल्का इंचार्ज जगरूप सिंह गिल की अगुवाई में वीरवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर जगरूप सिंह गिल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दावा किया है कि 2022 में निश्चित ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि “हम आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे और लोगों से आप की सरकार बनाने की अपील भी करेंगे। गिल ने तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2017 में सरकार बनने के बाद पंजाब की जनता से लुभावने वादे किये थे, उसी तर्ज पर वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लोगों से वादे कर उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि झूठे वादे कर कांग्रेस लोगों को मूर्ख बनाना बंद करे,क्योंकि लोगों ने इस बार प्रदेश से कांग्रेस का सफाया करने का मन बना लिया है। गिल ने आगे कहा कि चेहरा बदलने से कांग्रेस पार्टी के दामन पर लगे दाग साफ नहीं होंगे। इसलिए कांग्रेस को जनता से अपने किए की माफी मांगनी चाहिए।
इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज राकेश पुरी, पंजाब ट्रेड विंग के सह इंचार्ज अनिल ठाकुर, बठिंडा शहरी से जिला उप प्रधान अमृत अग्रवाल, जिला लीगल सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव एडवोकेट गुरलाल सिंह,सोशल मीडिया इंचार्ज सुखबीर बराड़, दफतर इंचार्ज बलजिंदर बराड़, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत सिंह सिद्धू, जिला प्रधान यूथ विंग अमरदीप सिंह राजन, जिला प्रधान बुद्धिजीवी विंग महेंद्र सिंह फुल्लो मीठी, जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन विंग बलदेव सिंह, जिला कैशियर एमएल जिंदल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।