Homeहिमाचलसोलनपिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति...

पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सोलन, 26 जून ( अश्वनी शर्मा ):  पुलिस थाना नालागढ़ के तहत कुंडलू में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी मुताबिक पिकअप गाड़ी चंडीगढ़ से प्याज लोड करके कुल्लू के भुंतर जा रही थी और अचानक कुंडलू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जिस युवक (24 साल) की मृत्यु हुई है, वह बिलासपुर के नैना देवी का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments