Sunday, May 31, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeदिल्ली“आज तक” चैनल के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कई...

“आज तक” चैनल के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कई दिनों से कोरोना से थे संक्रमित

“आज तक” चैनल के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कई दिनों से कोरोना से थे संक्रमित

ब्यूरों:  लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा-दोस्तों बेहद दुखद खबर है कि मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है।  उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे।
सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ने रोहित सरदाना की अचानक हुई निधन पर खेद जताया, दी श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने कहा – मीडिया हाउस के लिए बहुत बड़ा क्षति।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments