Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeबठिंडा7 किल्लो भुक्की, डोडा पोस्त सहित ट्राला चालक गिरफ्तार

7 किल्लो भुक्की, डोडा पोस्त सहित ट्राला चालक गिरफ्तार

बठिंडा, 18 जून (दीपक बेहनीवाल/ कमल कटारिया): नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना संगत पुलिस ने ट्राला चालक की गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किल्लो भुक्की डोडा पोस्त बरामद की है। जानाकारी देते हुए एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा डूमवाली के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी, जिस दौरान डबवाली से बठिडा की ओर आ रहे घोड़ा ट्राला को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो ट्राला में सवार व्यक्ति इकबाल सिंह निवासी भीखी ज़िला मानसा के कब्जे से 7 किल्लो डोडा पोस्त बरामद हुई। रंजीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना संगत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 99 दर्ज कर उक्त व्यक्ति को मानयोग अदालत में पेशकर के तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। जिस दौरान ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments