Monday, May 29, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

चिन्मय मिशन ने जरुरतमंद महिलाओं को बांटी राशन सामग्री

चिन्मय मिशन ने जरुरतमंद महिलाओं को बांटी राशन सामग्री

गुरदासपुर-(कमल कुमार बंटी)

चिन्मय मिशन के सदस्यों ने 161वां मासिक आश्रित व विधवा महिला राशन वितरण समारोह रविवार को राम दत्त हाल में आयोजित किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में राकेश्वर कौंडल, डा.राजिंदर सिंह बाजवा व राजवीर कौर उपस्थित हुए। मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा जिदगी एक अनमोल तोहफा है जो हमें बड़ी हसरत से मिलता है। इसे यूं ही ना गवाएं। अपना हर पल, हर दिन ऐसे जिए जैसे आपको आज ही जिदगी मिली है और आप अभी जीना शुरू कर रहे हैं। मिशन के सदस्य हीरा अरोड़ा ने मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूर्व चयनित 90 महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की गई। मिशन की संस्था के प्रधान हीरा अरोड़ा ने बताया कि डाक्टर बाजवा ने एक विधवा के परिवार को, जिनके पास रात को सोने के लिए छत तक नहीं थी, दो कमरों का पक्का घर बनाकर उसको आश्रय दिया। इसके अतिरिक्त एक गरीब निस्सहाय बच्ची, जिसके पास खाना खाने वा पढ़ाई के कोई साधन नहीं थे, को अपना कर अपनी बेटी की तरह उसका पालन-पोषण, कपडे़ वा शिक्षा के साधन जुटाने की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। वह लड़की इनके परिवार में ही रह रही है। कार्यक्रम के अंत में मिशन के सदस्यों की ओर से आए हुए मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिशन के सदस्य केके शर्मा ने महिला साक्षात्कार का विवरण प्रस्तुत करके महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: