–दो से ढ़ाई महीने में मुकम्मल किया जाएगा काम-पाहड़ा
गुरदासपुर (ब्यूरो)
हलका गुरदासपुर के विधायक बरिदंरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान लोगों से किए गए वायदों को पूरा करते हुए हनुमान चौंक गुरदासपुर में 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली क्लाक टावर का काम शुरु करवा दिया गया है। निर्माण कार्य लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा व यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा की ओर से संयुक्त रुप से भूमि पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ व अरदास करवा कर करवाया गया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चौंक में बनने वाले सुंदर क्लाक टावर का नक्शा भी जारी किया।
लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि हलका गुरदासपुर में विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में कई विकास प्रोजेक्ट चल रहे है। इसी कड़ी के तहत आज हनुमान चौंक में क्लाक टावर का काम शुरु करवाया गया। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे विकास मुकम्मल होंगे, हलका गुरदासपुर पंजाब के अग्रिम हलकों की कतार में आकर खड़ा हो जाएगा।
एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि शहर के विभिन्न चौंकों के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत आज हनुमान चौंक में 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले क्लाक टावर का काम शुरु करवाया गया है। उन्होंने बताया कि क्लाक टावर का काम दो से ढ़ाई महीने में मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहर के डाकखाना चौंक, रविदास चौंक, गुरु नानक पार्क, फिश पार्क में भी विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे है। जिनका पूरा होने के बाद शहर के जिस भी तरफ से लोग शहर में एंट्री करेंगे, उन्हें वीआईपी शहर में आने का अहसास होगा।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का वह विशेष रुप से आभार वय्क्त करते हुए, क्योंकि उन्होंने गुरदासपुर में चलने वाले प्रोजेक्टों के लिए हमेशा ग्रांट मुहैया करवाई है। जबकि विकास कार्य हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में चल रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान लोगों से क्लाक टावर बनाने का वायदा किय गया था। जिसे चंद ही दिनों में पूरा करते हुए काम शुरु करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि टावर इटालियन शेप में बनने जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 60 फीट ऊंची होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल टावर में कोई भी धार्मिक चिन्ह लगाने का प्रावधान नहीं रखा गया है। लेकिन अगर गुरदासपुर के लोग इसकी इच्छा जताते है तो उस पर भी काम किया जाएगा। फिलहाल इसे केवल सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट लेकर काम शुरु करवाया गया है। अगर शहर के लोग चाहेंगे तो इस पर धार्मिक चिन्ह लगाया जाएगा और अगर नहीं चाहेंगे तो नहीं लगाया जाएगा। उन्होने बताया कि आने वाले दो से ढ़ाई महीने के दौरान ऐसे कई प्रोजेक्ट पूरे करके शहर के लोगों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हलका विधायक के नेतृत्व में एक मिसाल कायम की जाएगी कि चुनाव के दौरान जो वायदे किए गए जाते है, उन्हें पूरा भी किया जा सकता है। इस मौके पर इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राजन शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुच्चा सिंह रामनगर, रजवंत सिंह बावा, अजय सूरी, सिटी प्रधान दर्शन महाजन, तीर्थ राम, पार्षद संजीव बाटू, पार्षद मलकीत सिंह, गुरदासपुर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वरुण आनंद, उप प्रधान गौरव महाजन, नरिंदर भास्कर, सतपाल पप्पी आदि उपस्थित थे।