हरोली में दो दर्जन के करीब लोगों ने भाजपा का दामन थामा

विवेक अग्रवाल

विधानसभा हरोली के तहत गांव खड्ड में 2 दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा का साथ थाम लिया है। इस अवसर पर राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी सदस्यो का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल हरोली के पदाधिकारी भी मौजूद थे। पार्टी ज्वाइन करने के अवसर पर राम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतिओ के चलते जनता लगातार जुड़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी है। तब से लेकर आज दिन तक लगातार विकास कार्यो की झड़ी लगी हुई है। लाखो करोड़ो की राशि से विकास कार्य प्रगति पर है। हरोली के हर हिस्से में बिना भेदभाव के जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्य करवाए जा रहे है। लगातार सड़को के जाल बिछाए जा रहे है। पेयजल व सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित की जा रही है। राम कुमार में कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सुविधा पहुंच सके। जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के साथ लगातार लोग जुड़ रहे है। जिसका मुख्य कारण ईमानदार सरकार के ईमानदार प्रयास है। जिससे जनता खुश है। राम कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हरेक जरुरतमंद परिवार के साथ खड़ी है।
पार्टी ज्वाइन करने वालो में गांव खड्ड के सुरजीत, हरविलास, सुरिंद्र, चमन लाल, सोनी, मोहिंद्र लाल, राहिल, सुनीता देवी, बलदेव चंद, जमुना देवी, सुखदेव, चैन सिंह,मलकीयत सिंह, गुरपाल, राम आसरा, तरसेम, लता, वंदना, गुलशन, रोहित व मोहन लाल सहित अन्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *