Sunday, May 31, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर: काला सिंघिया रोड पर युवती को धमकी देने के बाद चलाई...

जालंधर: काला सिंघिया रोड पर युवती को धमकी देने के बाद चलाई गोलियां

जालंधर( शिव कुमार )- जालंधर शहर में चाहे 15 अगस्त करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हो फिरभी शहर में वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है | शहर में गोलिया चलने की बात आम हो गई हैं | काला सिघिंया रोड डॉली पैलेस के निकट बीती देर रात व्हाट्सएप फोन पर 2 बजे के करीब युवती को धमकियां आई और 4 बजे के करीब एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने घर पर गोलियां चलाते हुए फायर किए। इस बारे में थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया । सोनिया पत्नी नरिंदर कुमार निवासी ए.एस बिल्ला कालोनी ने बताया कि दो दिन पहले एक्टिवा पर सवार दो युवक गली के चक्कर लगा रहे थे। बीती रात बेटी के फोन पर पहले धमकियां दी और उसके बाद घर पर फायर कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो खोल और एक रोंद बरामद किया है। गोली चलने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बदमाशों को नहीं डर कानून का –
बता दे पिछले 3-4 महीनों से महानगर में लगातार गोलिया चलने की वारदात हो रही हैं। बदमाश कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा हैं। महानगर में लूट- खो व गोलियां चलने की वारदात ऐसे हो रहा हैं जैसे इन्हे लइसेंस मिला हो हैं।  शहर में कही दिनदिहाड़े आम लोगो को शिकार बना रहे हैं तो कही रात को। शाम ढलते ही लोग घर से निकलने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो रहे हैं व शहर में लोग दहशत भरे माहौल में रह रहे हैं। आम दिनों में तो लूट, चोरी आम बात हैं,  परन्तु 15 अगस्त के चलते महानगर में सुरक्षा को लेकर इतनी शक्ति होने के बाबजूद लूट, चोरी व गोलियां चलने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा होता हैं ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments