Friday, April 18, 2025

कन्हैया कुमार अपनी पलायन यात्रा के दौरान बिहार को बताए पिछले चार दसक में सबसे ज्यादा पलायन कब हुआ: वसीम राजा

कन्हैया कुमार अपनी पलायन यात्रा के दौरान बिहार को बताए पिछले चार दसक में सबसे ज्यादा पलायन कब हुआ: वसीम राजा

कहा – सबसे ज्यादा पलायन कांग्रेस एवम राजद के समय हुआ

सिवान: वरिष्ठ भाजपा नेता एवम बिहार भाजपा के प्रवक्ता वसीम राजा ने कन्हैया कुमार द्वारा बिहार में निकाली जा रही पलायन यात्रा के बारे में तंज कसते हुए कहा की कन्हैया कुमार अपनी यात्रा के दौरान बिहार को ये भी बताए की पिछले चार दसक में सबसे ज्यादा पलायन किस दसक में हुआ।

वसीम राजा ने कहा की जब बिहार में राजद और कांग्रेस का राज था उस समय सबसे ज्यादा पलायन हुआ उन्होंने कहा की 90 के दसक में राजद का राज था बिहार में पुरा बिहार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा था उस समय बिहार में न तो कोई उद्योग लग रहे थे जो उद्योग लगे वो भी बंद हो गए।

वसीम राजा ने कहा की उसी दौरान बिहार के लोग दूसरे राज्यो में उद्योग एवम अपना व्यापार करने के लिए पलायन कर गए जिस कारण बिहार के युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यो पर निर्भर हो गए एवम दूसरे राज्यों में जाने लगे।

कन्हैया कुमार बिहार में होने वाले 2025 विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार के लोगो को गुमराह करने के लिए यात्रा निकाल रहे है लेकिन बिहार के लोगो ने उस दौर को भी देखा है और NDA के दौर को भी देखा है हमारी सरकार में बिहार विकास की तरफ अग्रसर हुआ और जो उद्योग बिहार से बाहर गए वो अब बिहार की तरफ वापस आ रहे है और जो लोग उस दौर में बिहार छोड़ गए अब बिहार की तरफ वापसी कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles