Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeमहाराष्ट्रमुंबईमुंबई में शाम 5 बजे दिलीप कुमार का होगा अंतिम संस्कार; पार्थिव...

मुंबई में शाम 5 बजे दिलीप कुमार का होगा अंतिम संस्कार; पार्थिव शरीर को घर लाया गया

मुंबई, 7 जुलाई (ब्यूरो) :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की है।

महान अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मुंबई में के जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि, 98 की उम्र में हर इंसान को कुछ न कुछ तकलीफें होती हैं। उनका इलाज हमने सही तरीके से किया है। उम्र का तकाजा था जिसकी वजह से आज सुबह 7: 30 बजे उनका देहांत हो गया। उनको सांस की तकलीफें थीं। हमने बहुत कोशिश की, हम चाहते थे कि उनके 100 साल पूरे हों

वहीं दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि,”दिलीप साहब सिर्फ एक फिल्म अभिनेता ही नहीं एक महान इंसान थे। उनके जैसा इंसान आना बहुत मुश्किल है। हमने सोचा है कि शाम 5 बजे जूहू कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments