Tuesday, April 23, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

वोट हासिल करने के लिए ही सब्जबाग दिखाते हैं भाजपा नेता – राजेंद्र राणा

वोट हासिल करने के लिए ही सब्जबाग दिखाते हैं भाजपा नेता – राजेंद्र राणा
प्रियंका टांटा , विवेक अग्रवाल

चंडीगढ़, ऊना 20 दिसंबर- चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा सीट से विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा में आज चंडीगढ़ के विभिन्न नगर निगम वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब चुनाव  आते हैं , तब भाजपा नेता वायदों का पिटारा खोलकर नित नए सब्जबाग दिखाने लगते हैं और बाद में जनता को उसके हाल पर छोड़ देते हैं। राजेंद्र राणा ने तंज कसते हुए कहा कि रविवार को चंडीगढ़ में एक भाजपा नेता 24 घंटे लोगों को पानी देने का वायदा कर गए हैं लेकिन चंडीगढ़ की जनता उनसे जानना चाहती है कि पिछले 6 सालों के दौरान भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में पानी और सीवरेज के बिल तीन गुणा करने का कारनामा किसने किया था और चंडीगढ़ को स्वच्छता के मामले में हाशिए पर धकेल देने की जिम्मेदारी लेने से भाजपा क्यों कतरा रही है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता हाल ही के उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा को आईन दिखा चुकी है और अब चंडीगढ़ की बारी है। भाजपा को अब कमरतोड़ हार मिलेगी। उन्होंने कहा चंडीगढ़ की जागरूक और प्रबुद्ध जनता अब गपोड़ शंख भाजपा नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है और भाजपा नेताओं को अपनी जनसभाओं में जनता के तीखे सवालों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे उनकी हवा सरकी हुई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेता महंगाई के मुद्दे पर भी बैकफुट पर दिख रहे हैं और जिस तरह भाजपा की सभाओं से लोग किनारा कर रहे हैं,  उससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि कमरतोड़ महंगाई भाजपा की लुटिया डुबो देगी।

राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेताओं की तरह दिल्ली से आए कुछ नेता भी कूड़े के पहाड़ से चंडीगढ़ की जनता को मुक्ति दिलाने के वायदे कर रहे हैं लेकिन जनता उनसे भी यह जानना चाहती है कि दिल्ली में उनकी सरकार होने के बावजूद वहां स्वच्छता का जनाजा क्यों उठा हुआ है और दिल्ली देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में क्यों शुमार है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि चंडीगढ़  को बसाने और संवारने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है और चंडीगढ़ का खोया रुतबा वापस दिलाने के लिए यहां की जनता एक बार फिर से नगर निगम में कांग्रेस को सत्तासीन करने का मन बना चुकी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: