Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाभाजपा नेताओं के मुरझाये चेहरे ही पार्टी की पतली हालत बयान कर...

भाजपा नेताओं के मुरझाये चेहरे ही पार्टी की पतली हालत बयान कर रहे – राजेंद्र राणा

भाजपा नेताओं के मुरझाये चेहरे ही पार्टी की पतली हालत बयान कर रहे – राजेंद्र राणा

प्रियंका , विवेक अग्रवाल
चंडीगढ़,,ऊना 19 दिसंबर- चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा सीट से विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा में आज चंडीगढ़ के विभिन्न नगर निगम वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा नेताओं के मुरझाए हुए चेहरे ही इस बात की गवाही दे रहे हैं कि भाजपा की हालत पतली है और लोग बदलाव का मन बना चुके हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम पर 6 सालों से भाजपा के काबिज होने के बावजूद भाजपा अपने चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई और विकास व स्वच्छता के मामले में भी चंडीगढ़ लगातार पिछड़ता चला गया है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने बड़े नेताओं की फौज भी इन चुनावों में चंडीगढ़ की गलियों में उतारी है लेकिन चंडीगढ़ की जनता के सवालों पर भाजपा नेता बगले झांकने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा जब जनता भाजपा नेताओं से यह पूछ रही है कि हमेशा स्वच्छता की रैंकिंग में देश में पहले तीन स्थानों पर रहने वाला चंडीगढ़ भाजपा शासन के दौरान राष्ट्रीय रैंकिंग में खिसक कर 66वें स्थान पर कैसे पहुंच गया और चंडीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में पानी और सीवरेज के बिल 3 गुना करने का कारनामा किसने किया तो भाजपा नेताओं की सिट्टी पिट्टी गुम हो रही है। भाजपा नेताओं के उतरे हुए चेहरे ही यह बयान कर रहे हैं कि उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है और चुनावों में भाजपा की हालत निरंतर पतली होती जा रही है।

 राजेंद्र राणा ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा का नगर निगम होने और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद चंडीगढ़ का बजट बढ़ने के बजाय कम  हुआ है।   सड़कों और पार्कों की खस्ताहाल के लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार  है । जनता महंगाई से कराह रही है लेकिन भाजपा के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा  नेताओं ने अपने होठ सिल लिए हैं ।

राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेता इस हकीकत को समझ गए हैं कि चंडीगढ़ की जनता भाजपा को झटका देने का अपना मन बना चुकी है और अब इस नगर निगम से भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चार उपचुनावों में जिस तरह कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ करते हुए धमाकेदार जीत अर्जित की है ,वैसा ही इतिहास अब चंडीगढ़ नगर निगम में भी दोहराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments