Monday, May 12, 2025

सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर हमला- कांग्रेस ने सत्ता में रहकर हिमाचल के विशेष राज्य का दर्जा छीना

सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर हमला
–कांग्रेस ने सत्ता में रहकर हिमाचल के विशेष राज्य का दर्जा छीना
–जातीय आधार पर लोगों की भावनाएं भड़काने का भी लगाया आरोप

ऊना, विवेक अग्रवाल:
राज वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जाति आधार पर लोगों की भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्य के लिए कांग्रेस पैसा भी खर्च कर रही है। कहा कि उनके पास इसे लेकर पुख्ता सबूत है। सती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया। मोदी सरकार के बनने के बाद विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया गय। इसके बाद प्रदेश को पूर्व की भांति 90.10 के तहत केंद्रीय योजनाओं के तहत धन आवंटन दोबारा शुरू हुआ।
बातचीत में सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि समाज में वर्ग विशेष को भड़का कर कांग्रेस राजनीति का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक विवादित विषय है, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने सामान्य जाति व, दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भड़काने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ऐसे करके कांग्रेस अपने हितों को साधना चाहती है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामान्य वर्ग के गठन का निर्णय लेकर मामले को सहज तरीके से शांत किया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आने के कारण कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल में एम्स मेडिकल कॉलेज और फोर लाइन और रेल निर्माण आदि कार्य नजर नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतिम समय में तूफान खड़ा करने की कोशिश करती है। जिसका उदाहरण पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के रूप में सामने आ रहा है।

27 दिसंबर के बाद होगा जन जागरण अभियान शुरू

प्रदेश भाजपा पूरे हिमाचल में 27 दिसंबर के बाद एक जन जागरण अभियान शुरू करेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे उनकी समस्याओं से अवगत होंगे साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगे ।यह जन जागरण अभियान पूरे जोरों शोरों से चलाया जाएगा जिससे जनता से सीधा संवाद स्थापित हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles